मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल कांग्रेस ने मजदूरों के अधिकारों पर बताया सीधा हमला

Share This

भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त करने की मंशा तथा उसका नाम बदलकर विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वी.बी.जी. राम जी किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद के विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत इंद्रापुरम में आयोजित हुआ, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने ग्रामीणों एवं मजदूरों को जागरूक करते हुए संबोधित किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों के हक़ को समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने गुजराती मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नीतियां बना रही है और आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलकर वी.बी.जी. राम जी करना मजदूरों के अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि काम बढ़ा दिया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि 60 से 40 प्रतिशत का जो विभाजन किया गया है, उससे यह योजना धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ेगी और मजदूरों को भुखमरी की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक़ की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मनरेगा योजना को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी धीरेन्द्र अवस्थी, राजपाल, दिनेश सिंह चंदेल, मान सिंह, राजेश सिंह चौहान, अजय पाल, प्रदीप द्विवेदी, प्रताप सिंह, शिशुपाल सिंह, शिव कुमार, रामशंकर, चंद्र किशन, महेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, जयपाल, अमन तिवारी, उमाकांत, विकास, अनुज, अंकित परिहार, बी.पी. सिंह, अनुज शर्मा, बृजेश कुमार, अंकुश कुमार, आयुष शर्मा, रमाकांत शर्मा, राज बहादुर, नंदलाल सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...