जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर 18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के दृष्टिगत जनपद में तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से एकत्र छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, जो प्रथम राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शास्त्री चौराहा, ईदगाह चौराहा होते हुए विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से एकत्र छात्र-छात्राओं के साथ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार पहुंचेगी। प्रभात फेरी को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा, जबकि सहायक नोडल अधिकारी स्वीप एवं उप जिलाधिकारी संयुक्त रूप से आयोजन में सहयोग करेंगे। प्रथम प्रभात फेरी में सम्मिलित होने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में संबंधित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी