राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत नशा जागरूकता एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन शिविर आयोजित

Share This

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नशा जागरूकता एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन एक कोचिंग संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीएलवी राजेन्द्र यादव के संयोजन में संपन्न हुआ।

शिविर को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र जीवन में ही युवा सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच को अपना लें, तो वे नशे जैसी बुराइयों से आसानी से दूर रह सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे के प्रलोभन में न आएं और अपने लक्ष्य को ही जीवन का केंद्र बनाएं।

पीएलवी राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा केवल एक सामाजिक बुराई नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल देता है। नशे से जुड़े मामलों में कानून सख्त है, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करें।

Oplus_131072

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संचालक दीपक यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर राखी यादव, रुचि, सृष्टि, अंजली, रागिनी, वंदना, साधना, अमन यादव, सतेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, आशीष राठौर, सौरभ कुमार, रवीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी