भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सम्पूर्ण देश में विराट हिन्दू सम्मेलन और जन जागरण अभियान के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर भ्रमण हेतु एक बाइक रैली का आयोजन 11 जनवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी बाइक रैली कार्यक्रम संयोजक गौरव तिवारी ने देते हुए बताया कि सम्पूर्ण देश में विराट हिन्दू सम्मेलन और जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 जनवरी, 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से नगर भ्रमण हेतु एक बाइक रैली का शुभारम्भ मिडिल स्कूल प्रांगण से किया जायेगा। तदुपरान्त बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों जवाहर रोड, ओवरब्रिज, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, मण्डी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज, सरोजनी रोड आदि पर भ्रमण करते हुए पुनः मिडिल स्कूल में ही सम्पन्न होगी। संयोजक श्री तिवारी ने नगर के गणमान्यजनों, विभाग, जिला, नगर एवं खण्ड दायित्वधारी, कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, गौरक्षा दल, भारत विकास परिषद एवं समस्त विचार परिवार के सदस्यों से उक्त बाइक रैली में सहभागिता करने की अपील की है।

