ग्राम अधियापुर में सपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share This

क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी देवेश पचौरी एवं आलोक मिश्रा ‘लालू’ के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पहुंचने पर शिवपाल सिंह यादव का ग्राम अधियापुर में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, ग्रामीण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। थानों और तहसीलों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, एक से पांच लाख रुपये तक की रिश्वत देने पर ही लोगों के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान सबसे अधिक परेशान हैं। सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले देश पर कर्ज जीडीपी का लगभग 34 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 93 प्रतिशत हो गया है। जब देश कर्ज में डूबा हो, तो उसे विकसित भारत कैसे कहा जा सकता है?

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब किसानों के कर्ज माफ किए जाते थे, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें और ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखें।

कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कई समाजसेवियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया और कहा कि समाज के निर्माण में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय कवि मयंक विधौलिया ने प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...