शीतलहर में बच्चों व बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान -जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा प्रदेश में 06 से 12 जनवरी 2026 तक घना से अत्यंत घना कोहरा एवं शीत दिवस की चेतावनी जारी किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन इटावा ने शीतलहर/ठंड से बचाव हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की है।

जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि स्थानीय रेडियो, समाचार पत्र, टीवी एवं मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित रूप से मौसम की जानकारी लेते रहें। कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा, हीटर या ब्लोवर का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें, जिससे विषाक्त धुएं का जमाव न हो। शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े तुरंत बदलें। अत्यधिक ठंड के दिनों में घर में अलाव की व्यवस्था न होने पर सामुदायिक केंद्रों एवं आश्रय स्थलों का उपयोग करें, जहां प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है।

एडवाइजरी में कई परतों वाले गर्म कपड़े—ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर आदि—पहनने की सलाह दी गई है। ऊनी कपड़ों की कमी होने पर दो-तीन कपड़े एक के ऊपर एक पहनकर ठंड के प्रभाव को कम किया जा सकता है। अत्यधिक ठंड व कोहरे के दौरान छोटे बच्चों और बुजुर्गों को यथासंभव घर के अंदर रखने को कहा गया है। शरीर में ऊष्मा बनाए रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें तथा धूप निकलने पर उसका लाभ लें।

हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे शरीर का असामान्य तापमान, भ्रम, स्मृति हानि, बेहोशी, अत्यधिक ठिठुरन, सुस्ती, थकान या तुतलाहट दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी गई है। वहीं शीतदंश के लक्षण—हाथ-पैर की उंगलियों, कान या नाक का सुन्न पड़ना अथवा सफेद/पीले धब्बे उभरना—दिखने पर भी चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपने आसपास अकेले रहने वाले पड़ोसियों, विशेषकर बुजुर्गों की जानकारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता करने का आह्वान किया है। पालतू पशुओं व पक्षियों के बाड़ों को ऊष्मा-रोधी बनाने, खिड़की-दरवाजे ढकने के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोते समय सिगड़ी, अलाव या अंगीठी बुझाकर सोने तथा बंद स्थानों में इन्हें जलाने से बचने की सलाह दी गई है। निराश्रित, असहाय, दिव्यांग, बीमार अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ठंड से प्रभावित दिखें तो क्षेत्रीय लेखपाल या तहसील के माध्यम से निःशुल्क कंबल उपलब्ध कराने में सहयोग करने को कहा गया है।

शीतलहर से बचाव हेतु प्रमुख निर्देश

शीतलहर से पूर्व रेडियो/टीवी/समाचार पत्रों से मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लें।
पर्याप्त सर्दियों के कपड़े पहनें और आवश्यक आपात आपूर्ति तैयार रखें।
शीतलहर के दौरान यथासंभव घर के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें।
ढीले, हल्के, विंडप्रूफ ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें; टाइट कपड़ों से बचें।
सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें; दस्ताने, टोपी व मफलर का प्रयोग करें।
विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियां खाएं और गर्म तरल पेय पदार्थ नियमित लें।
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए तेल या बॉडी क्रीम का प्रयोग करें।
बुजुर्गों, बच्चों और अकेले रहने वाले पड़ोसियों की देखभाल करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...