इटावा महोत्सव में ‘घर की लक्ष्मी हैं बेटियां’ कार्यक्रम के प्रतियोगिता परिणाम घोषित

Share This

इटावा महोत्सव पंडाल में 29 दिसंबर, सोमवार को आयोजित “घर की लक्ष्मी हैं बेटियां” कार्यक्रम के अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम गुरुवार को कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा द्वारा घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्राथमिक वर्ग की विविध वेश-भूषा प्रदर्शन प्रतियोगिता में सन शाइन स्कूल की आकृति मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंड्री स्कूल की दिगांगना द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल की आश्रिता और विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल की आमायरा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सेवन हिल्स इंटर कॉलेज की आध्या राजपूत प्रथम, गुरुकुल एकेडमी ब्रह्म नगर की पलक द्वितीय तथा पीएम चितभवन की अदिति तृतीय स्थान पर रहीं। मध्यम वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की कशिश शर्मा प्रथम, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज की पूर्णिमा त्रिपाठी (व्यक्तिगत प्रतिभाग) द्वितीय तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज की वैभवी तृतीय स्थान पर रहीं।

अल्पना बनाओ प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर की मानसी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

नृत्य नाटिका प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर (बसरेहर) ने प्रथम, पीएम चितभवन ने द्वितीय तथा सेविन हिल्स और विहान आवासीय विद्यालय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल एकेडमी ब्रह्मनगर को विशेष स्थान मिला। मध्यम वर्ग की नृत्य नाटिका समूह प्रतियोगिता में कृष्णा मिशन स्कूल ने विशेष स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर की जूली प्रथम, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज की अंजलि चौहान द्वितीय तथा पुलिस मॉडर्न इंटर कॉलेज की अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता में आयुषी कुशवाहा ने विशेष स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने बताया कि सभी विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...