जनपद प्रदर्शनी के तत्वावधान में ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Share This

जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के तत्वावधान में जीआईसी मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उद्घाटन अवसर पर पहला मुकाबला एसएमजीआई एवं लखनऊ की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एसएमजीआई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को पराजित किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं इटावा क्रिकेट एसोसिएशन (ईसीए) के अध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नुमाइश कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एवं एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेन्द सिंह चौहान का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

ईसीए अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट संयोजक सर्वेश सिंह चौहान ने बताया कि इस ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में देश भर की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें इटावा की यूथ क्रिकेट अकादमी एवं एसएमजीआई क्रिकेट क्लब के साथ-साथ कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, फिरोजाबाद और लखनऊ की टीमें शामिल हैं।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹1,00,000 की नगद धनराशि तथा उपविजेता टीम को ₹51,000 की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज को ₹11,000 एवं बेस्ट बॉलर को ₹5,100 की नगद धनराशि सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, इरशाद मेव, कामिल कुरैशी, हाजी शेख आफताब, रियाज अब्बासी, सुनील कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव, आफताब भाई, शंशाक पाठक, गुलजार अहमद गामा, चित्रा परिहार, श्याम चौधरी सहित आयोजक मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...