भारत विकास परिषद् द्वारा शीतकाल में निःशुल्क चाय वितरण, पाँचवें दिन भी सेवा कार्य जारी

Share This

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा द्वारा अति शीतकाल के दौरान सेवा कार्यों की कड़ी में निर्धन, असहाय एवं राहगीरों को निःशुल्क चाय वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। एलआईसी कार्यालय के सामने, शास्त्री चौराहा के निकट लगाए गए चाय स्टाल पर यह सेवा कार्य पाँचवें दिन भी पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

परिषद् सदस्यों के आर्थिक सहयोग से नारायण वैंकट हाल में प्रातः 8:30 बजे चाय तैयार की जाती है, जिसे ओम नारायण शुक्ला की देखरेख में स्टाल पर पहुँचाकर लोगों को निःशुल्क वितरित किया जाता है। ठंड के मौसम में यह पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, पूर्व प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, सह सचिव नन्द कुमार यादव सहित ओम नारायण शुक्ला, शैलेश कुमार पाठक, राज शेखर तिवारी, लालजी प्रसाद दुबे, राजीव लोचन दीक्षित, नरेन्द्र बहादुर सिंह कुशवाह, ओम प्रकाश तिवारी एवं भारत सिंह शाक्य उपस्थित रहे और चाय वितरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

परिषद् पदाधिकारियों ने बताया कि शीतकाल के दौरान यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी