समाज में बालिकाओं का शिक्षित होना अतिमहत्वपूर्ण- पुलिस क्षेत्राधिकारी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाज में बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह एक नहीं, बल्कि दो-दो परिवारों की जिम्मेदारियों का दायित्व निर्वाहन करती हैं।

उक्त बात होली प्वाइण्ट एकेडमी में मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मेधावियों को प्रोत्साहित करना सराहनीय कार्य है। मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने एमजेएफ लायन सुधा पाण्डेय, संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय आदि के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा द्वारा आगन्तुक अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। तदुपरान्त अतिथियों ने गतवर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली 26 मेधावी छात्राओं को 5000-5000 रूपये की धनराशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि संस्था से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाली सभी छात्राओं को प्रतिवर्ष विद्यालय द्वारा उक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करके सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी गीता, आँचल के अलावा अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, गौरव वर्मा, केदार नारायण, गोविन्द शाक्य, रिया विश्नोई, रीना शर्मा, शानू वर्मा, शालिनी चौहान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिंह चौहान ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...