इटावा महोत्सव पंडाल में ‘घर की लक्ष्मी हैं बेटियां’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्या अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया

Share This

बेटियां घर की रौनक होती हैं, जिस घर में बेटियां नहीं होतीं वह घर अधूरा होता है। बेटियों को अक्सर पराया धन कहा जाता है, लेकिन जब वे पराए घर जाती हैं तो अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और टैलेंट से वहां भी अपनापन भर देती हैं और अपने-पराए का भेद मिटा देती हैं।

यह उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सोमवार को इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित ‘घर की लक्ष्मी हैं बेटियां’ कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जागृति वर्मा के मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विशेष बात यह रही कि विधायक अपनी नातिन राजनंदनी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

विधायक सरिता भदौरिया ने शिशु वर्ग की बेटियों का तिलक लगाकर सम्मान किया। अमृषा पटेल ने रोली-चावल से स्वागत किया, वहीं संयोजक द्वारा अतिथियों को बैज लगाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों ने रंगोली, पोस्टर निर्माण और मेहंदी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। 50 से अधिक स्कूलों की बेसिक, माध्यमिक एवं स्नातक स्तर की छात्राओं ने लगभग 25 से अधिक समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्विनी कुमार एडवोकेट, मुकेश बाबू, उज्ज्वल पटेल, आंचल वर्मा, मुनिराज वर्मा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जागृति वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधानाध्यापक अरुणा कश्यप, संगीतज्ञ प्रेम किशोरी एवं शिक्षिका शालिनी वर्मा शामिल रहीं।

इस अवसर पर सभासद शरद वाजपेई, पूनम पांडेय, नमिता तिवारी, श्यामला पांडेय, शिखा पाल, अंजू वर्मा, मंजू वर्मा, पिंकी श्रीवास्तव, गजेंद्र मिश्रा, प्रमोद राठौड़, अखिलेश कौशिक, ममता कुशवाहा, शिखर चतुर्वेदी, जितेंद्र जैन, आनंद मित्तल, संजीव चतुर्वेदी, निर्मल सिंह कुशवाहा, विवेक रंजन गुप्ता, जयशिव मिश्रा, राजेश वर्मा, योगेश कुमार, जेई राजकुमार पटेल, देवेंद्र चौहान, चंदन पोरवाल, अतुल वी.एन. चतुर्वेदी, मसूद तैमूरी, रमेश चौधरी, विजय पटेल, करन पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी