जैन मंदिरों में आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया

Share This

शहर के पंसारी टोला एवं लालपुरा स्थित जैन मंदिरों में जैन धर्म के महान तपस्वी, तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज के आदेशानुसार एवं मुनि श्री 108 विश्वास सागर महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा पुजारियों द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई। इसके पश्चात तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के समाधि दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक एवं पंचामृत शांतिधारा मुनि श्री के मुखारविंद से कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान हरे नारियल, फल-फूल अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया। साथ ही आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज की भी श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चना की गई। वहीं, प्राचीन श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक किया गया तथा चरणों में केसर अर्पित कर श्रद्धालुओं ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टद्रव्य एवं पुष्पों के साथ पूजन कर भक्ति भाव से महाआरती संपन्न हुई।

सायंकालीन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भगवान एवं गुरुओं के भजनों का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर चौ. स्वदेश जैन, अमरजीत जैन, नरेश जैन, मोनू जैन, चौ. अभिनंदन जैन ‘नंदू’ (पत्रकार), वीरेंद्र जैन, अनिल जैन, संतोष जैन, बृजेश जैन, राजू जैन, वैभव जैन, पीयूष जैन, अभिषेक जैन, सुनील जैन, सोनू जैन, मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी