बिजली विभाग ने बकायादारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पंजीकरण अभियान चलाया

Share This

बकेवर:- बकेवर उपखंड कार्यालय के अंतर्गत बिजली विभाग ने बकायादारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पंजीकरण अभियान चलाया। जिसका अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द सोनी ने महेवा शिविर में पहुंचकर ओटीएस की जानकारी जेई मनोज गुप्ता से ली।

रविवार को सात बिजली सब स्टेशनों पर शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 104 बकायादारों के ओटीएस पंजीकरण किए गए और 11 लाख 63 हजार रुपए की वसूली हुई। यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय धर्मेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बकेवर के नेतृत्व में की गई। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल बकायादारों को सरकार की छूट योजना का लाभ दिलाना था।

बकेवर उपखंड कार्यालय के तहत लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल,निबाड़ीकला और बहादुरपुर धार में अवर अभियंताओं द्वारा ये शिविर आयोजित किए गए थे। उपखंड अधिकारी संत कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामसेवक, नरदेव सिंह गौतम और मनोज कुमार गुप्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। यह ओटीएस पंजीकरण अभियान प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बकायादारों को बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

इसका लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभपहुंचाना है। अधिकारी अपनी लाइनमैन और टीजीटू टीमों के साथ घर-घर जाकर बकायादारों से छूट का लाभ उठाने के लिए ओटीएस से छूट का लाभ उठाने के लिए ओटीएस पंजीकरण कराने की अपील कर रहे हैं। एसडीओ बकेवर संतकुमार के अनुसार, यह अभियान अभी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक विधुत बकायेदार लोग इसका फायदा उठा सकें।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...