रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, किया व्यापक निरीक्षण

Share This

रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया, जिन्हें विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए।

एसएसपी द्वारा यूपी-112 पीआरवी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख तथा कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में एसएसपी ने आरटीसी कार्यालय, यातायात कंट्रोल रूम, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

परेड के उपरांत पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें उनकी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी