इटावा में पत्रकारों का महाअधिवेशन, सम्मान समारोह को लेकर तैयारियाँ तेज

Share This

इटावा में पत्रकारों का महाअधिवेशन, सम्मान समारोह को लेकर तैयारियाँ तेज
जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के तत्वावधान में उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा (संबद्ध– इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) द्वारा 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को इटावा अधिवेशन–2025 एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से प्रदर्शनी पंडाल, इटावा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में सदर विधायक इटावा सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहकर पत्रकारों को सम्मानित करेंगे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकारों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि यह अधिवेशन पत्रकारों की एकता, अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में जनपद के अनेक गणमान्य अतिथि, संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। आयोजकों ने जनपद के सभी पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन इटावा में पत्रकारिता के सम्मान और गरिमा को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...