एसआईआर अभियान 2026 की प्रगति पर सपा ने उठाए सवाल, हजारों मतदाताओं के वंचित होने की आशंका

Share This

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)–2026 के तहत जनपद में बीएलओ के माध्यम से घर-घर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य प्रशासन द्वारा 20 नवंबर 2025 को ही 99.68 प्रतिशत पूर्ण घोषित कर दिया गया था, जबकि इन प्रपत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित थी। इसके बावजूद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की प्रक्रिया बेहद धीमी रही, जिसके चलते अब तक मात्र 80 प्रतिशत गणना प्रपत्र ही प्राप्त हो सके हैं।

इस स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी ने गंभीर आपत्ति जताई है। जिला समाजवादी पार्टी के नेता एवं एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने कहा कि यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि पीडीए वर्ग के लोगों से या तो गणना प्रपत्र एकत्र नहीं किए गए हैं या फिर प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचे ही नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हजारों मतदाता आगामी मतदाता सूची से वंचित रह सकते हैं।

उदय भान सिंह यादव ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद की जसवंतनगर विधानसभा के 452 बूथों पर 3,98,702, इटावा विधानसभा के 420 बूथों पर 4,18,791 तथा भरथना विधानसभा के 470 बूथों पर 4,12,138 गणना प्रपत्र वितरित किए गए, इस प्रकार कुल 12,29,631 गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचने का दावा किया गया। इसके बावजूद लक्ष्य पूरा न होना प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका तो क्या 26 दिसंबर तक इसे पूर्ण किया जा सकेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी गणना प्रपत्र वितरित किए गए, वहां कई स्थानों पर दो के स्थान पर केवल एक प्रपत्र दिया गया। प्रपत्र जमा करते समय हस्ताक्षर युक्त रसीद नहीं दी गई और न ही प्रपत्र भरने में बीएलओ द्वारा किसी प्रकार की सहायता की गई। उन्होंने कहा कि कुल वितरित गणना प्रपत्रों के सापेक्ष 2,39,403 प्रपत्र कम प्राप्त होना और उन्हें अनुपस्थित, शिफ्टिंग, डबल या मृतक श्रेणी में दर्शाना यह साबित करता है कि लक्ष्य पूर्ति के लिए कार्य गंभीरता से नहीं किया गया।

सपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बीएलओ पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते एक ही प्रपत्र के आधार पर कंप्यूटर में फीडिंग की जा रही है और पूरी जानकारी दर्ज नहीं हो पा रही है। बीएलओ से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार 2003 के मतदाताओं का विवरण ऑनलाइन फीडिंग में दर्ज ही नहीं किया गया, जिससे डाटा मैपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है।

अंत में उदय भान सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग में पूर्ण एवं सही डाटा दर्ज किया जाए, ताकि एसआईआर अभियान की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे तथा अभियान के मूल उद्देश्य का सही ढंग से अनुपालन हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...