भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Share This
भरथना- जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भरथना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और बूथ-स्तर पर सक्रिय रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असल ताकत हैं और बूथ पर मेहनत कर एक-एक वोट दिलवाते हैं, इसलिए कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एवं मतदाता के सहयोग के बिना कोई भी नेता विधायक या मंत्री नहीं बन सकता। जनता के विश्वास और मेहनत से ही सरकार बनती है और सफलता मिलती है। इसलिए कार्यकर्ता-परिवार को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वोट काटने-बढ़ाने की बातें नई नहीं हैं, पर इस बार चर्चा इसलिए बढ़ी है, क्योंकि हालिया चुनावी में पार्टी ने सफलता दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हम लगातार जीत रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र में मिली चुनौतियों के बावजूद संगठन ने मजबूती दिखाई है और इसी जोश के साथ बंगाल और 2027 के चुनाव उत्तर प्रदेश में भी 2017 का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
विपक्ष द्वारा भाजपा पर लगाये जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भेदभाव अधिक लगते था, जबकि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ चलाई हैं। इसलिए पार्टी को किसी विशेष समुदाय-विरोधी बताना अनुचित है। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे जनता तक शासन की सफलताओं व योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं। बूथ-स्तर पर सक्रिय रहें तथा आगामी चुनावी तैयारियों में पूर्णता के साथ भाग लें।
सदन में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे द्वारा उठाए गए मिट्टी खनन मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जानकारी लेकर प्रशासन के साथ शीघ्र बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि अवैध खनन के मामले में प्रशासन और विभाग सुनिश्चित रूप से कदम उठाएंगे।
सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता (अन्नू), पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, कई वरिष्ठ नेता व जिला कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल स्तर के कार्यकर्ता सभामंडल में शामिल रहे और उन्होंने प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन से उत्साह व जोश व्यक्त किया।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...