इटावा में SIR अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी सबसे सक्रिय, BJP सोशल मीडिया और ज़मीन दोनों पर नदारद

Share This

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि नज़दीक आती जा रही है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी स्पष्ट रूप से सामने दिखाई दे रही है। इटावा में SIR को लेकर इस बार सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिले में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का मजबूत आधार माना जाता है, ऐसे में SIR की प्रक्रिया को लेकर इन दलों की गंभीरता पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

अगर अब तक के SIR में राजनीतिक दलों की सहभागिता की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी सबसे अधिक सक्रिय दिखाई दी। चाहे सोशल मीडिया की गतिविधियाँ हों या प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपस्थिति, समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार जागरूकता अभियान में लगा रहा। प्रतिदिन संगठन की ओर से प्रकाशित जानकारी और जनसंपर्क ने SIR को लेकर जनता में उत्साह पैदा किया।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस प्रक्रिया में कमजोर प्रदर्शन करता नजर आया। सोशल मीडिया पर अपेक्षित गंभीरता का अभाव साफ दिखा और न ही प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीजेपी संगठन की मजबूत भागीदारी देखने को मिली।

उल्टा, भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश जिम्मेदार लोग SIR जैसे महत्वपूर्ण अभियान से अधिक शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह और निजी आयोजनों में व्यस्त दिखाई दिए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन की इस उदासीनता का असर आगे आने वाली राजनीतिक परिस्थितियों और जनता की धारणा पर स्पष्ट रूप से पड़ सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...