नुमाइश में दुकानों का आवंटन शुरू, 508 दुकानों की सूची जारी — पहले काबिज दुकानदारों को मिली प्राथमिकता

Share This

आगामी 7 दिसंबर से शुरू होने वाली नुमाइश को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। इसी क्रम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 508 दुकानदारों को उनकी दुकानें आवंटित कर दी गई हैं, जिसमें पूर्व में काबिज दुकानदारों को प्राथमिकता प्रदान की गई है।

बीते दिन बाहर से आए व्यापारियों ने आवंटन में देरी और प्रवेश न मिलने पर नाराज़गी जताई थी। उनका कहना था कि दुकानों के आवंटन में विलंब से व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं नयी प्रक्रिया को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया। नई व्यवस्था के अनुसार, नुमाइश प्रशासन ने एक जैसी वस्तुओं की दुकानें एक ही लाइन में लगाने का निर्णय लिया था — जैसे खिलौने, कपड़े, घरेलू सामान आदि— जिस पर कई दुकानदारों ने आपत्ति जताई।

व्यापारियों ने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें नुमाइश परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, जिससे उनका करोड़ों का सामान खुले में पड़ा हुआ है।

इस बीच, अपर जिलाधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि नुमाइश को साफ–सुथरा और उच्च स्तरीय स्वरूप देने के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आवंटन प्रक्रिया अब सुचारू रूप से चल रही है और आवंटित दुकानदारों की पूरी सूची नुमाइश परिसर में चस्पा कर दी गई है।

प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में शेष दुकानों का आवंटन भी पूरा कर दिया जाएगा, जिससे व्यापारियों को समय से अपनी दुकानें सजाने का अवसर मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...