एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

Share This

चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जनपद के कई क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा की जा रही अनियमितताओं के कारण आम जनमानस अपने सबसे बड़े अधिकार मताधिकार से वंचित होता हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने दावा किया कि “जैसे बिहार में गलत एसआईआर कराकर चुनाव आयोग ने बीजेपी सरकार को फायदा पहुँचाया, वैसा ही स्वरूप अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।” जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मनमानी और लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों के नाम सूची से हटने की आशंका बढ़ गई है।

इसी क्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए निर्धारित एक महीने की कम समयावधि स्पष्ट रूप से आयोग की मंशा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में सभी मतदाताओं का सत्यापन करना संभव नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग से समय बढ़ाए जाने की मांग की, ताकि कोई भी मतदाता नामांकन से वंचित न हो पाए।

प्रेस वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष एडवोकेट पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, प्रशांत तिवारी, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, सरवर अली, प्रदीप दुबे, अनूप सिंह परमार, अंसार अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई और समय सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो पार्टी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...