डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, तहसीलों व जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का किया आरोप

Share This

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनपद की तहसीलों व जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि सदर तहसील सहित जनपद की सभी तहसीलों में लेखपाल, कानूनगो व कई जिम्मेदार कर्मचारी घोर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिसके कारण वादकारियों व कास्तकारों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध न्याय नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में 20 नवंबर 2025 को तहसील सदर में घटी शर्मनाक घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि ऐसी घटनाएँ न्याय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि यही स्थिति उपनिबंधक कार्यालयों में भी व्याप्त है, जहाँ अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग और एक्स-रे विभाग में भी गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने कहा कि अनुचित लाभ दिए बिना किसी कार्य का होना लगभग असंभव है। ऐसे संवेदनशील विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार सीधे आम जनता को प्रभावित करता है, जो बेहद चिंताजनक है।

ज्ञापन में मांग की गई कि शासन की मंशा के अनुरूप तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार आ सके।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित लगभग आधा सैकड़ा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी