जनपद औरैया के अजीतमल विकास खंड सभागार में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को स्नातक विधानसभा परिषद सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरूजी’, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं औरैया जनपद प्रभारी आनंद सिंह, औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, औरैया जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया तथा इटावा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संबोधित किया।

नेताओं ने चुनाव प्रणाली, मतदान प्रक्रिया, मतदाता संपर्क अभियान सहित संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

