UPUMS नर्सिंग संकाय ने मिशन निरामया के तहत किया MoU, नर्सिंग शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने की पहल

Share This

यूपीुम्स (UPUMS) के नर्सिंग संकाय द्वारा मिशन निरामया (मेंटरशिप प्रोग्राम) के अंतर्गत 18 नवंबर 2025 को आगरा स्थित माता सूरज मुखी नर्सिंग इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर तथा इटावा के जे.के. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर बीजी बिजू ने एमओयू की प्रक्रिया और नर्सिंग शिक्षा में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद श्रीमती लवली जेम्स ने क्लिनिकल सुपरविजन की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे प्रशिक्षण में प्रभावी सुधार संभव है।

कार्यक्रम में साझेदारी संस्थानों के प्रतिनिधियों, नर्सिंग संकाय के सदस्यों और QI टीम ने सक्रिय भागीदारी की। इसी क्रम में डॉ. विकास भास्कर ने मेंटरशिप रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद QI टीम और संकाय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती चिंघाखम बबीथा देवी ने किया। सहयोग, मेंटरशिप और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में UPUMS का यह कदम नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत और सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी