आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज जी का 50वां स्वर्ण अवतरण दिवस लालपुरा जैन मंदिर में भव्य रूप से मनाया गया

Share This

शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आज तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के प्रिय शिष्य दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज जी का 50वां स्वर्ण अवतरण दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे श्रीजी के प्रासुक जल से अभिषेक व शांति धारा से हुआ, जिसे पुजारियों ने विधिवत सम्पन्न कराया। इसके पश्चात आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक तथा आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज जी का हरे नारियल, फल-फूल के साथ पूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 50 दीपकों से भव्य महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की। तत्पश्चात श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशिया जी बगिया में पशु-पक्षियों को दाना डालने और पेड़ों में रक्षासूत्र बांधने का संकल्प लिया गया, जिससे जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्री विमल सन्मति गुरु भक्त परिवार के सदस्य वीरेन्द्र जैन, संतोष जैन, राजू जैन, पूनम जैन, सोनू जैन, पीयूष जैन, सुनील जैन, मीडिया प्रभारी विमल जैन चौ, अभिनंदन जैन, नंदू, रोहित जैन सहित सभी पदाधिकारी और भक्तगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी