भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वाधान में फैमिली वेलफेयर मिलन का भव्य आयोजन

Share This

भारतीय पूर्व सैनिक लीग, इटावा के तत्वाधान में आज फैमिली वेलफेयर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों की पत्नियों एवं वीर नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को पेंशन, कल्याण योजनाओं और सैन्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि हमारी बहनों को पेंशन एवं सैनिक कल्याण योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक कुंवर पाल सिंह ने पेंशन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी दी, वहीं मिलिट्री हॉस्पिटल से आए सूबेदार राजपाल सिंह ने स्वास्थ्य एवं बीमा संबंधी नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मंच संचालन लीग के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी