रेलवे स्टेशन इटावा पर जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शातिर मोबाइल व पर्स चोर गिरफ्तार

Share This

जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन इटावा पर मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो स्टेशन पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी किया करता था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश पुत्र स्व. हाकिम, निवासी ग्राम टीला किसालपुर, थाना भरथना, जनपद इटावा (आयु 24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे प्लेटफार्म नंबर-1 के कानपुर छोर से दबोचा।

अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (रीयलमी कंपनी) और ₹715 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग रू20,000 बताई गई है।

पूछताछ में बृजेश ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल, पर्स और कीमती सामान चोरी करता था और उन्हें सस्ते दामों में बेचकर अपने शौक पूरे करता था।

अभियुक्त पर पहले से ही इटावा जनपद के विभिन्न थानों में 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, घर में घुसकर चोरी, आर्म्स एक्ट, रेलवे एक्ट आदि की धाराएँ शामिल हैं।

वर्तमान प्रकरण में थाना जीआरपी इटावा में मु.अ.सं. 88/2025 व 89/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय इटावा में पेश किया।

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक शोहल राज, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, कांस्टेबल मोहित (आरपीएफ/CBI टूंडला) तथा कांस्टेबल प्रवीन (आरपीएफ इटावा) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...