थाना इकदिल में आयोजित रक्तदान शिविर में 9 यूनिट रक्त संकलित, पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

Share This

“रक्तदाता समूह इटावा” के तत्वावधान में थाना इकदिल परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद रोगियों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुर्व चेयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 9 यूनिट रक्त संकलित किया गया।

शिविर में थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सचिन वाजपेई, कांस्टेबल शक्ति सिंह, आशीष कुमार, श्रीकांत दुबे और सतेंद्र कुमार ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना इकदिल प्रभारी को “रक्तदाता समूह इटावा” की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर समूह के सदस्य सौरभ परिहार भी उपस्थित रहे।

आयोजक शरद तिवारी ने बताया कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देती है। उन्होंने कहा कि “रक्तदाता समूह इटावा” समय-समय पर ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहेगा, जिससे जिले में रक्त की कमी कभी न हो।

शिविर के संचालन में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र की टीम — डॉ. यतेन्द्र मोहन, डॉ. राम प्रकाश तिवारी, डॉ. राकेश मीणा, इशू, विजय, केदारमल शर्मा, राम स्वरूप, प्रियंका पाल, राजेश, कपिल, अवध और सुशांत — का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी