सीएचसी जसवंतनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

Share This

मिशन शक्ति अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक कीर्ति गुप्ता रहीं, जिन्होंने नवजात कन्याओं की माताओं को फल की टोकरी और बेबी केयर किट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गुप्ता ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और मिशन शक्ति 5 महिलाओं व बालिकाओं के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई दिशा दे रहा है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सेवा 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध है। किसी भी बालक के शोषण, उत्पीड़न, बाल विवाह या संकट की स्थिति में इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है। टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे की सुरक्षा, चिकित्सा और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था करती है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस नंबर की जानकारी होनी चाहिए ताकि कोई भी बच्चा असुरक्षित न रहे।

विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल परंपरा नहीं, बल्कि सोच में बदलाव का प्रतीक है। जब समाज हर बेटी के जन्म को सम्मान और आनंद के साथ स्वीकार करेगा, तभी सच्चे अर्थों में ‘नारी शक्ति’ को उसका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान हमें यह सिखाता है कि महिला और बाल अधिकारों की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर भी चर्चा की और कहा कि परिवार ही बाल संरक्षण की पहली इकाई है। माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और सशक्त बन सके।

कार्यक्रम के अंत में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। जब स्वास्थ्य केंद्रों से यह प्रेरणा जाती है कि “बेटी का जन्म उत्सव है,” तो समाज में भेदभाव स्वतः समाप्त होने लगता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानित जीवन जी सके।

डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से आलम, सीएचसी की स्टाफ नर्सें और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी