दामोदरपुर ग्राम पंचायत में 8 माह से बंद पड़ी पानी की टंकी, ग्रामीणों ने किया धरना

Share This

इटावा जनपद के विकासखंड भरथना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दामोदरपुर स्थित तिलियानी गांव में बनी पानी की टंकी पिछले 8 महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह टंकी करीब 10 वर्ष पहले नमामि गंगे जल परियोजना के तहत बनवाई गई थी, लेकिन यह कभी भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। अक्सर यह टंकी खराब रहती है और शिकायतों के बावजूद पानी की आपूर्ति बंद रहती है।

पानी की किल्लत के कारण न केवल ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, बल्कि जानवरों तक को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन न तो अधिकारी और न ही ठेकेदार कोई ठोस कदम उठा पाए।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ठेकेदार पर आरोप लगाकर पल्ला झाड़ लेते हैं, वहीं पानी की टंकी का ऑपरेटर कभी भी टंकी पर मौजूद नहीं रहता। उसकी जगह बालकराम नामक व्यक्ति सफाई और रखरखाव का काम करता है। ऑपरेटर केवल तनख्वाह लेने के लिए ही आता है।

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष टंकी स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से टंकी को शीघ्र चालू कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि हर घर जल योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वच्छ जल पहुंचाना था, लेकिन अधिकारियों, ठेकेदारों और ग्राम प्रधान की लापरवाही से यह योजना कागजों में ही सीमित रह गई है। नाराज़ ग्रामीणों ने प्रधान और ठेकेदार के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...