इटावा के इस्कॉन मंदिर में 6 फीट लंबा अजगर मिला, सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

Share This

सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैशाली पुरम कॉलोनी स्थित एनएच-19 के पास बने नवनिर्मित इस्कॉन मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के एक स्टोर रूम में 6 फीट लंबा और लगभग 10 किलो वजनी अजगर छिपा हुआ मिला।

मंदिर कर्मचारी कबाड़ हटा रहे थे तभी उनकी नजर उस विशाल अजगर पर पड़ी। डर के मारे वे तुरंत कमरे से बाहर भागे और घटना की सूचना मंदिर प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन ने तुरंत भक्तों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

मंदिर में मौजूद कृष्ण भक्त विराट रूप वराह दास ने बताया कि अजगर को देखकर सभी भक्तों में भय का माहौल बन गया था। इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञ और सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को स्नेकबाइट हेल्पलाइन पर रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। डॉ. आशीष ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और सभी भक्तों को भयमुक्त किया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देश में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता, वन्यजीव पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह अजगर विषहीन प्रजाति का है, जिसका वैज्ञानिक नाम Python molurus है। उन्होंने कहा कि इसके काटने से मृत्यु नहीं होती, लेकिन लापरवाही के कारण घाव में संक्रमण (गैंग्रीन) हो सकता है।

डॉ. आशीष ने बताया कि सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड (कमरा नंबर 3) और सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्पदंश की स्थिति में ओशन संस्था की स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर सांप के काटे के निशान की फोटो भेजकर यह पुष्टि की जा सकती है कि सांप विषधारी है या नहीं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतें—रात में दरवाजों के नीचे कपड़ा लगाएं, बिस्तर और जूते जांचकर इस्तेमाल करें, अंधेरे में बिना रोशनी के न जाएं और खुले में सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...