धनपशुओं के अहंकार में दबा अटल का सम्मान, कभी माफ़ नहीं करेगा इटावा

Share This

इटावा की धरती पर यह दृश्य हर संवेदनशील व्यक्ति के दिल को झकझोर रहा है, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से कपड़े में लिपटी खड़ी है। जिस महामानव ने राजनीति को मर्यादा, संवाद और संस्कार की परिभाषा दी, जिनकी वाणी में राष्ट्रप्रेम और जिनके व्यक्तित्व में विनम्रता की शक्ति थी, उसी अटल जी को आज शहर के बीचोंबीच इस तरह खड़ा देखकर हर व्यक्ति का सिर शर्म से झुक रहा है। क्या सत्ता का अहंकार इतना बड़ा हो गया है कि अब अपने पुरखों का सम्मान भी राजनीति के तराजू पर तोला जा रहा है?

इटावा भाजपा के भीतर का यह हाल अब संगठन के चरित्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। कहा जाता है कि किसी के अनैतिक होने की भी एक सीमा होती है, लेकिन लगता है इटावा भाजपा ने वह भी पार कर दी है। डेढ़ साल से अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कुछ धनपशुओंके अहंकार के चलते नहीं हो पाया।

आज देश में इटावा भाजपा में यैसे भी पदाधिकारी है जिन्होंने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी माँ तक को गाली दी थी। यह स्थिति न केवल शर्मनाक है, बल्कि उन कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान पर भी गहरी चोट है जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी पार्टी के लिए समर्पित कर दी।

हर ईमानदार कार्यकर्ता के दिल में आज आक्रोश और पीड़ा है। वे लोग, जिनकी वजह से आज कई नेता कुर्सियों पर बैठे हैं, वही आज सबसे अधिक अपमानित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कैसी राजनीति है जिसमें त्याग और विचारधारा की जगह स्वार्थ और पैसा ले चुके हैं? भाजपा का मूल मंत्र था सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायलेकिन आज लगता है यह स्वजन हितायतक सिमट गया है।

डीएम चौराहा पर अटल जी की ढकी हुई प्रतिमा इटावा के भाजपाइयो के गालों पर एक गहरा तमाचा बन गई है, यह सिर्फ़ मूर्ति नहीं, वह विचारधारा है जो मौन होकर भी हम सबको आईना दिखा रही है। सवाल अब सिर्फ़ इतना नहीं कि कपड़ा कब हटेगा, सवाल यह है कि भाजपा के भीतर से यह अनैतिक अंधकार कब हटेगा। जिन्होंने अटल जी की मर्यादा भुला दी, इटावा उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...