घरों-प्रतिष्ठानों में मिट्टी से बने दीपकों का प्रयोग करें- अजय यादव (चैयरमैन)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- दीपोत्सव के महापर्व दीपावली के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों-प्रतिष्ठानों में मिट्टी से बने दीपकों का अत्यधिक प्रयोग करें। शासन की स्वदेशी अपनाओ मुहिम के तहत बाजार में उपलब्ध अनेकों प्रकार के आर्टीफिशियल दीपकों से परहेज करें।

उक्त बात स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रकाश के पर्व पर इस बात का भी ध्यान रखें कि हम ऐसे लोगों के यहाँ से खरीददारी करें, जिनके घरों में हमारे सहयोग से खुशियों का माहौल उत्पन्न हो सके। बोर्ड बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने शासन से प्राप्त विभिन्न शासनादेशों व दिशा-निर्देशों को पढ़कर सुनाया। बैठक में उपस्थित सभासदों द्वारा अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराये जाने, पथ प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था उत्तम किये जाने के सन्दर्भ में प्रस्ताव रखे गये। जिसमें उपस्थित सभासद सुशील पोरवाल, नूरबानो, शिवा यादव आदि के द्वारा अपने वार्ड में सड़क, नाला-नाली निर्माण आदि के सन्दर्भ में प्रस्ताव भी प्रस्तुत किये गये। बोर्ड बैठक में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू की मौजूदगी में नगर की पेजयल, पथ प्रकाश, सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से कराने एवं जनहित के कार्यों को शीघ्रता से कराये जाने के लिये अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्री यादव द्वारा दीपावली के पर्व पर उपहार, मिष्ठान के साथ ही स्वदेशी अपनाओ के तहत मिट्टी के दीपक भी वितरित किये गये। बोर्ड बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, बीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानों, रेखा देवी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक उपरान्त मोहित कुमार को उनके पिता स्व0 संजीव कुमार की मृत्यु के उपरान्त मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बोर्ड बैठक में आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह रावत, राहुल त्रिपाठी, लिपिक शिवम गुप्ता, अशोक यादव, सफाई प्रभारी पंकज दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...