नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में दीपावली उत्सव: छात्राओं ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Share This

नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के विशाल ऑडिटोरियम में दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने देश की परंपरा और संस्कृति पर गर्व करने का संदेश भी साझा किया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने ‘दिया पेंटिंग प्रतियोगिता’, कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने ‘दिया मेकिंग प्रतियोगिता’ और कक्षा 6 से 9 के छात्रों ने ‘तोरन मेकिंग प्रतियोगिता’ में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विशेष प्रार्थना सभा में कहा कि दीपावली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है, जो भारत की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कवि गोपाल दास नीरज की कविता “जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना, अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाए” का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ज्ञानरूपी दीप जलाकर अज्ञानता के अंधकार को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि अत्यधिक आवाज वाले पटाखों का प्रयोग न करें।

दीपावली के अवसर पर विद्यालय में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इस प्रतियोगिता में करेज, डिसिप्लिन, फेथ और यूनिटी हाउस की छात्राओं ने विभिन्न रंगों के प्रयोग से आकर्षक रंगोली प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर उरूसा रिज़वान, सीसीए इंचार्ज कृष्णा त्रिवेदी, रितु कनौजिया, डांस इंस्ट्रक्टर संदीप यादव, लीड इंचार्ज गौरी अग्निहोत्री और विभिन्न हाउस इंचार्ज वंदना रावत, अमृता सिंह, उमंग यादव तथा शुभांकित शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...