यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में देहदान जागरूकता रैली का आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के शरीर रचना विभाग ने विश्व शरीर रचना दिवस के अवसर पर देहदान के पुण्य कार्य और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में इसकी भूमिका के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक देहदान जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नित्यानंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन से हुआ, जिसमें संकाय सदस्य, स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र तथा कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “जीवन के बाद भी जीवन का उपहार देहदान का संकल्प करें” जैसे प्रेरणादायक संदेशों वाले बैनर और तख्तियाँ लेकर जनसमुदाय को देहदान के मानवीय, शैक्षिक और सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक किया।

रैली का उद्देश्य समुदाय में यह भावना जागृत करना था कि देहदान एक ऐसा अमूल्य कार्य है जो व्यक्ति को मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नित्यानंद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “शरीर दान चिकित्सा विज्ञान और मानवता की सर्वोच्च सेवा है। यह कार्य न केवल आने वाली पीढ़ियों के चिकित्सकों को ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि समाज में करुणा और परोपकार की भावना को भी मजबूत करता है।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे देहदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और इसे जीवन के बाद सेवा का माध्यम बनाएँ।

रैली के उपरांत, इटावा से आई अध्यापिका सुनीता यादव और यूपीयूएमएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला के तकनीकी अधिकारी हरिओम ने अंगदान की शपथ लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह आयोजन न केवल देहदान के महत्व को उजागर करता है, बल्कि समाज में “जीवन के बाद भी सेवा का भाव” जगाने में यूपीयूएमएस की मानवीय प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...