युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टडा में करवाचौथ पर्व पर उस समय कोहराम मच गया, जब महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए उपवास के साथ सजने-संवरने में लगी थीं। इसी बीच गांव निवासी स्व0 किशनलाल यादव के परिजनों को उनके इकलौते बेटे संजू यादव उर्फ कल्लू (27 वर्ष) की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना मिल गई। मृतक संजू यादव उर्फ कल्लू अपने पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण क्षेत्र में मातम छा गया और मृतक की मां मिथलेश यादव, पत्नी अंजली यादव अचेत हो गयीं।

मृतक के चाचा राधेश्याम यादव ने बताया कि गांव निवासी ट्रक चालक राधामोहन पुत्र रणवीर यादव विगत माह 5 सितंबर को ट्रक पर काम कराने ले गया था, जहां ट्रक चालक राधामोहन ने इटावा नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति से ट्रक निकालकर भरथना बसरेहर मोड के निकट खडा कर दिया और क्लीनर संजू को ट्रक के ऊपर किसी कार्य से चढ़ाया दिया। इस बीच ट्रक के ऊपर से गुजरी 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से संजू बुरी तरह झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मरणासन्न हालत में संजू को इलाज के लिए जे0के0 हॉस्पीटल में भर्ती कराया। इलाज में सुधार नहीं होने पर ग्वालियर, सैफई, कानपुर, दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज कराया। जहां घटना के एक माह बाद 9 अक्टूबर को एम्स में इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई। मृतक संजू अपने पीछे दो अबोध पुत्र आरव 4 वर्ष, आर्यन 2 वर्ष, पत्नी अंजली यादव 25 वर्ष और माता सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...