आज शहर इटावा में समाजसेवी राजू गुप्ता ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पूरे समाज के लोग उनके साथ खड़े हैं। राजू गुप्ता ने परिजनों को हिम्मत बनाए रखने की अपील करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

स्थानीय लोगों ने समाजसेवी की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।

