होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंत्री प्रजापति का आगमन नगरिया सरावा, भर्थना कट पर हुआ, जहाँ पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति का अभिनंदन किया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि मंत्री जी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त और सक्रिय रहेगा। उन्होंने जनपद में चल रही विकास योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना की।
