थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई विभिन्न क्षेत्रों में गश्त के दौरान की।
थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नगला भदौरिया निवासी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू चौहान, शशिकांत उर्फ छोटू भदौरिया, अहेरीपुर से राज और समीर शामिल हैं।
इसके अलावा, मंदिर महेवा से दिनेश कुमार, आदर्श नगर लखना से संदीप यादव, मानखा मुहाल कस्बा लखना से शकील अहमद और पुराना पुल नहर पार लखना से संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
उरेग गांव से जयवीर सिंह उर्फ पल्लू और विकास, गौतमपुर से अजय नारायण तथा मासिंहपुर से राजाबाबू, अमित और नरेश को भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई के लिए भरथना और चकरनगर की उपजिलाधिकारी अदालतों में पेश किया गया।
पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
