AIMIM ने यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Share This

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) इटावा इकाई ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते धार्मिक उन्माद, बुलडोजर कार्रवाई और मुस्लिम समाज पर हो रहे अत्याचारों को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में धर्म के नाम पर नफरत और उन्माद का माहौल बढ़ा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि तथाकथित गौरक्षक संगठनों और कट्टरपंथी समूहों को संरक्षण प्राप्त है, जिनके चलते मॉब लिंचिंग, फर्जी मुकदमे और पुलिस ज्यादती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

AIMIM ने बरेली की 26 सितंबर की घटना का उल्लेख करते हुए प्रशासन पर निर्दोष लोगों, महिलाओं और नाबालिगों पर बर्बर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान को “असंवैधानिक और अमर्यादित” बताते हुए उसकी निंदा की।

पार्टी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार को संविधानसम्मत शासन चलाने के निर्देश दें, अन्यथा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में एहसान खान, शरीफ खान, मोहम्मद शावेज़, अनीस अली, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद फैज, अदनान खान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...