इटावा कल्चरल हब और काव्यचेतना के तत्वावधान में सातवां ओपन माइक शो संपन्न

Share This

इटावा:- इटावा कल्चरल हब एवं काव्यचेतना के संयुक्त तत्वावधान में शहर का सातवां ओपन माइक शो स्काई डेक, रेडिएंट पर्ल मॉल, इटावा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के युवा कवियों, शायरों एवं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा । इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत अध्यक्ष व प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि श्री रोहित चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

इसके साथ ही इटावा में किसी एक क्षेत्रीय विशिष्ट पहचान हेतु समाजसेवी डॉ सुशील सम्राट,सीए तरुण अग्रवाल, जी.सी. जीनियस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील अवस्थी और युवा पत्रकार श्री सनत तिवारी को “इटावा नवोन्मेष सम्मान” से अलंकृत किया गया । “इटावा नवोन्मेष सम्मान “ इटावा कल्चरल हब की एक पहल है ,यह सम्मान इटावा में सकारात्मक परिवर्तन के लिए धरातल पर काम कर रहे लोगों को प्रदान किया जाता है । कार्यक्रम संयोजक प्रशांत तिवारी एवं हर्ष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया ।

इस अवसर पर लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने कविता, ग़ज़ल, कहानी एवं संगीत जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें समाज, प्रेम, व्यंग्य और जीवन के विविध रंग झलके। विकास चौहान के नेतृत्व में इटावा कल्चरल हब टीम के अथक प्रयासों से कार्यक्रम ने ऊंचाइयों को छुआ। अंत में अतिथियों एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से शहर की प्रतिभाओं को मंच मिलता है और समाज में रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, इस क्रम को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...