इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह के चौथे दिन नेचर वॉक और सारस गोष्ठी का आयोजन, प्रकृति प्रेमियों ने किया समृद्ध अनुभव साझा

Share This

वन्य जीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इटावा सफारी पार्क में मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह 2025 (02 से 08 अक्टूबर) के चौथे दिन एक प्रेरणादायक नेचर वॉक का आयोजन किया गया।

इस नेचर ट्रेल में जनपद इटावा के लगभग 50 प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया, जिनमें डॉक्टर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और अन्य नागरिक शामिल रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में प्रकृति, पेड़-पौधों, पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के प्रति लगाव और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था।

नेचर वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने पेड़-पौधों की 56 प्रजातियां, सरीसृपों की 2 प्रजातियां, पक्षियों की 15 प्रजातियां, तितलियों की 8 प्रजातियां और ड्रैगनफ्लाई की 4 प्रजातियां देखीं। इस अनुभव ने सभी प्रतिभागियों को प्रकृति के विविध स्वरूपों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के साथ ही सारस क्रेन संरक्षण पर आधारित एक गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें सोसायटी फॉर नेचर कंजर्वेशन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी डॉ. राजीव चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सारस संरक्षण से जुड़े दुर्लभ तथ्यों और फील्ड अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।

इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने दो घंटे के नेचर वॉक के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति से जुड़े अनेक मूलभूत और रोचक तथ्यों से अवगत कराया। प्रतिभागियों ने इस अनुभव पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अत्यंत शिक्षाप्रद बताया।

कार्यक्रम में सफारी पार्क का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा।
वन्य प्राणी सप्ताह के पांचवें दिन (6 अक्टूबर) को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी वन्यजीव संरक्षण विषय पर अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...