पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नव नियुक्त छात्र नेताओं ने ली शपथ

Share This

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में दायित्व ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन सहित विभिन्न प्रतिनिधि पदों पर छात्रों की नियुक्ति की गई। चयनित छात्र-छात्राओं को उनके नए दायित्वों का बोध कराया गया और उन्हें निष्ठा, ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालय की अनुशासन, एकता और प्रगति के मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे और अपने साथियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जिम्मेदारी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्र नेतृत्व प्रणाली बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और जिम्मेदारी निभाने का गुण विकसित करती है।

डॉ. यादव ने नव नियुक्त स्कूल कैप्टन कृष्ण पुरोहित और वाइस कैप्टन आयुषी को शुभकामनाएं दीं और प्रेरित किया कि वे अपनी कार्यशैली से विद्यालय का गौरव बढ़ाएं और साथियों के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने सभी बच्चों को संदेश दिया कि निष्पक्ष रहकर और नियमों का पालन करते हुए कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों द्वारा किया गया और अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...