इटावा फाउंडेशन के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा – इटावा की पहचान देशभर में खास

Share This

जनपद इटावा के गौरवशाली इतिहास और उसकी विशेष पहचान से नई पीढ़ी को भी रूबरू कराए जाने की अब बेहद जरूरत है इटावा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. विश्वपति त्रिवेदी जी को मैं धन्यवाद देता हूं कि वे यह अनोखा काम कर रहे हैं। हमें भी आगे जब भी कभी मौका मिलेगा तो हम इटावा के गौरवशाली इतिहास और उसके पौराणिक महत्व से जुड़ी धरोहरों के संरक्षण का काम भी अवश्य करेंगे। ये बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने रविवार को शास्त्री चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में इटावा फाउंडेशन द्वारा आयोजित पितृ अमावस्या भंडारा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि इटावा के अनेक बड़े बड़े लोगों ने इस जिले को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। सन 1857 के संग्राम से और पहले से भी इटावा मैनपुरी के लोगों ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी,उस इतिहास को भी आज याद किए जाने की जरूरत है हमने भी नेताजी मुलायम सिंह जी के सपने को साकार करते हुए देश का पहला लॉयन ब्रीडिंग सेंटर जनपद में ही स्थापित कर इटावा की पहचान को देश विदेश में ऊंचा करने की कोशिश की,लेकिन हमारी विचारधारा से विरोध रखने वाले उस प्रोजेक्ट को अपेक्षा के अनुरूप बढ़ने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मौका मिलेगा तो हम इटावा में विश्वस्तरीय शूटिंग सेंटर भी बनवा कर देंगे । उन्होंने कहा कि अभी भी इटावा को वो पहचान नहीं मिल पाई है,जो मिलनी चाहिए थी। स्वास्थ्य, शिक्षा,ट्रैफिक आदि की महानगरीय सुविधाएं किए जाने की जरूरत है ताकि यहां के लोगों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

उन्होंने इस अवसर पर इटावा फाउंडेशन द्वारा चयनित जिले की विशेष प्रतिभाओं में,डा. जय किशन तिवारी को आयुर्वेद चिकित्सा,क्राफ्ट कला पटसन में मीरा पुरवार, जैव विविधता संरक्षण में श्याम बाबू मिश्रा,शूटिंग में चंद्रमोहन तिवारी,युवा उद्यमी में पृथ्वी मिश्रा,पर्यावरण,वन्यजीव संरक्षण एवं सर्प दंश जागरूकता के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी, सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए आदित्य शाक्य तथा सरल अग्रवाल को डाटा सांसिस्ट के रूप में अंग वस्त्र, शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने साहित्यकार डा.कुश चतुर्वेदी एवं ओज के युवा कवि रोहित चौधरी का भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके द्वारा निर्मित सर्प पकड़ने के विशेष यंत्र हिस्केज को दिखाया जिसे देखकर वे बेहद खुश हुए और उन्होंने सर्पदंश को कम करने में प्रभावी विशेष यंत्र हिस्केज को भविष्य में प्रदेश स्तर पर प्रमोट करने की भी बात कही । डॉ आशीष ने लायन सफारी में एक स्नेक पार्क को बनाए जाने को लेकर भी ज्ञापन दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। अंत में उन्होंने संस्था ओशन के द्वारा निर्मित सर्पदंश जागरूकता अभियान के विशेष जागरूकता के पोस्टर का भी विमोचन किया।

इससे पूर्व इटावा फाउंडेशन के संस्थापक और भारत सरकार के पूर्व सचिव रहे डॉ. विश्वपति त्रिवेदी (रिटा. आईएएस) ने अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम में आने के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.कुश चतुर्वेदी ने किया तथा सभी को धन्यवाद पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इटावा के सासंद जितेंद्र दोहरे, एटा के सासंद देवेश शाक्य, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, संजीव अग्रवाल (सीए), ओमप्रकाश मिश्रा,अशोक यादव,देवेंद्र तिवारी,उग्रसेन तिवारी,ओम नारायण शुक्ला,विनय चौबे, डा.आशीष दीक्षित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती पुत्र डॉ कुश चतुर्वेदी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...