नारायण कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी संपन्न

Share This

शहर के नारायण कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संवयक मोहन शर्मा, मुख्य अतिथि अभिषेक ज्ञानार्थी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष अनुरुद्ध गुप्ता, जिला संयोजक अभिषेक सिंह राठौर एवं सह जिला संयोजक अभिषेक सिंह राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता और महत्त्व पर विस्तार से चर्चा की। गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया की जगह यह विचार भारत को विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने में सक्षम बनाता है। उन्होंने बताया कि 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे, किंतु अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग से यह परंपरा टूट गई।

जिला संयोजक अनुरुद्ध गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक ही दिन कर पाएंगे, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र मजबूत होगा। वहीं अभिषेक ज्ञानार्थी ने कहा कि इस व्यवस्था से क्षेत्रीय आवाज़ को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर प्राप्त होगा।

सह संयोजक अभिषेक सिंह राठौर ने चुनावी खर्च का उल्लेख करते हुए बताया कि 2019 में खर्च 60,000 करोड़ रुपये था, जो 2024 में बढ़कर 1.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया। यह मॉडल देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक ढांचे में सुधार लाकर एक सशक्त भारत का निर्माण करेगा।

डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने से नीतिगत कार्य बाधित होते हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव से चुनावी खर्च कम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास योजनाओं में अधिक निवेश संभव होगा।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा प्रिंसिपल योगेश दुबे, फार्मेसी प्रिंसिपल अभिषेक तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...