ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता पी.एम.श्री कम्पोजिट विद्यालय धर्मपुरा में सम्पन्न

Share This

बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में विकास खण्ड महेवा की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन पी.एम.श्री कम्पोजिट विद्यालय धर्मपुरा के परिसर में किया गया। यह आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज के निर्देश पर सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हरीशंकर पटेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल एस), विशिष्ट अतिथि पिन्दू सिंह राजपूत (प्रधान, धर्मपुरा) तथा नरोतम सिंह (एसएमसी अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में संकुल लाखी–मेहदीपुर विजेता तथा संकुल विधीपुर–बसैयाहार उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में संकुल विधीपुर–बसैयाहार विजेता तथा संकुल लाखी–मेहदीपुर उपविजेता बने। वहीं प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में संकुल बिरहीपुर–धर्मपुरा ने विजेता बनकर परचम लहराया।

विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को लंच पैकेट वितरित किए गए। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक पी.टी.आई. योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। निर्णायक मंडल में प्रदीप यादव, ललित कुमार, अजय प्रताप सिंह, नीतेश कुमार एवं संजय कुमार (व्यायाम अनुदेशक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की सफलता में अशोक राजपूत (इ.प्र.अ./जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, इटावा), श्याम त्रिपाठी, श्वेता राजपूत, अनिल तिवारी, प्रतीक अग्रवाल, अजय प्रकाश सिंह, चक्रपान, अमिता देवी, सुषमा देवी एवं मंजू राजपूत का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी