उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (यूपीयूएमएस) के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग द्वारा 17 सितम्बर 2025 को अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी की और छात्रों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं एगर आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातकोत्तर छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और विषयज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन शरीर रचना विभाग की सह-प्रोफेसर डॉ. निशा यादव तथा पैथोलॉजी विभाग की सह-प्रोफेसर डॉ. शबाना अजमत ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
