थाना प्रभारी निरीक्षक ने खुलवाया जाम

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला गुदे सम्पर्क मार्ग के समीप बनी काशीराम कालोनी में बीती गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े 7 बजे ब्लाक नम्बर 21 के र्क्वाटर नम्बर 243 निवासी 19 वर्षीय गौरव जाटव पुत्र रघुवर दयाल जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता रघुवर दयाल जाटव की तहरीर पर नामजद के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

शुक्रवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव कॉलोनी पहुंचता, इससे पहले आक्रोशित परिजनों के साथ कॉलोनी वाशिंदों ने कन्नौज-इटावा हाईवे मोड़ पर जाम लगा दिया और नामजद हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। उधर पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर कॉलोनी निवासी नामजद राजा गोस्वामी उर्फ सुमित पुत्र बुद्धपाल गोस्वामी के विरुद्ध गैर इरादतन मारपीट से हत्या हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाबजूद मृतक के परिजन और कॉलोनी के आक्रोशित वाशिंदों ने पोस्टमार्टम से मृतक का शव आते ही शव रखी एम्बुलेंस रोककर हाईवे पर जाम लगा दिया और नामजद हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। जाम लगाने की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए कार्यवाही करने का भरोसा दिलाकर पौन घंटे से लगा जाम खुलवाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...