इटावा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Share This

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ यमुना तलहटी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब तीन दर्जन प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और दवाइयाँ वितरित की गईं।

बुधवार दोपहर को यमुना का जलस्तर 122.85 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 121.92 मीटर है। यानी नदी फिलहाल लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक दस राजस्व गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें चकरनगर क्षेत्र के तीन गांव आंशिक रूप से शामिल हैं। वहीं सदर तहसील क्षेत्र में यमुना घाट के पास लगभग 15-16 घरों में पानी घुस गया है।

यमुना पछार समेत दो अन्य गांवों में संपर्क मार्ग डूब जाने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। डीएम ने कहा कि जैसे ही जलस्तर में कमी आएगी, प्रभावित इलाकों में सफाई और सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। फिलहाल राजस्व, स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन और दवाओं की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

जसवंतनगर तहसील के आगरा सीमा से सटे गांवों में फंसे 20-25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर विक्रम राघव, तहसीलदार राजकुमार सिंह, लेखपाल और स्थानीय सभासद मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी