फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं सेवा पखवाड़ा संबंधी कार्यशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिव महेश दुबे ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क ही जीत की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पंचायत चुनाव में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं।

सेवा पखवाड़ा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक सेवा कार्यों को पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।
