अदब-ए-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, युवाओं में दिखा जोश – सिद्दीकी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने किया उलेमा-ए-इकराम का इस्तकबाल

Share This

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में इस बार भी पारंपरिक जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और खुशियों का इजहार किया।

जुलूस सुबह 7 बजे नया शहर चौराहे और आजाद नगर से प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों अकीदतमंद शामिल रहे। “सरकार की आमद मरहबा” और “आका की आमद मरहबा” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जुलूस में शामिल उलेमा-ए-इकराम नबी की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़ते रहे।

जुलूस का नेतृत्व और आगाज़
आजाद नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान से जुलूस का आगाज़ कारी सरफराज आलम निजामी की अगुवाई में हुआ, वहीं नया शहर से अंजुमन हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष सरफराज मुस्तफा के नेतृत्व एवं उलेमा की सरपरस्ती में कदीमी जुलूस-ए-मुहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया।

जुलूस का शुभारंभ मौलाना जाहिद रजा, मौलाना अब्दुल वाजिद, हाजी सरफराज मुस्तफा और सीओ सिटी अभय नारायण राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। नया शहर में हुसैन वारसी ने कुरान की तिलावत की, हाफिज फैजान चिश्ती ने नात शरीफ पढ़ी और मौलाना जाहिद रज़ा ने तक़रीर पेश की। संचालन नदीम अहमद बरकाती ने किया।

जुलूस में मौजूद रहे सम्मानित सदस्य
इस्तकबाल में सक्रिय रूप से शामिल रहे–हाजी मुहम्मद मुबीन, हाजी मंजूर आलम, खलीलुर्रहमान, हाजी हसन सिद्दीकी, अख्तर आदिल, आबिद हुसैन, मशकूर आलम, मेहराज आलम, परवेज फारूक, इकराम हुसैन, सुहैल फारूक, चांद सिद्दीकी, मुहम्मद अनीस, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद फारिक, वाहिद हुसैन, शाह फ़राज़, डॉ. मुहम्मद अफ़रोज़, सुबूर सिद्दीकी, फरहान निसार, जीशान निसार, शीराज हुसैन, तबरेज़ सिद्दीकी, निजामुल हसन, साहिबे आलम, मुहम्मद रिजवान, वाइज फारुक, वामिक फारूक सहित अनेक गणमान्य लोग।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी